Rebuilding Quietly
Founder Recovery Journal — ऋत्विक S पांडेय
कभी-कभी recovery का कोई “moment” नहीं होता। कोई ऐसा दिन नहीं आता जब लगे — “हाँ, अब सब ठीक हो गया।”
बस एक सुबह analytics देखते हो… और थोड़ा कम दर्द होता है। बस इतना।
एक वक्त था जब हर notification से दिल डूबने लगता था। Phone उठाने से पहले एक पल रुकना पड़ता था — “अब क्या बुरी खबर होगी?”
सुबह उठते ही browser खोलना anxiety बन गया था। Analytics dashboard — जो कभी passion था — अब डर जैसा लगने लगा था।
तो logs लिखे। Incidents document किए। Timelines बनाई।
किसी के लिए नहीं — बस इसलिए कि लिखने से लगता था कि मैं अभी भी खड़ा हूँ।
Recovery Quietly Happens
Recovery loud नहीं होती। कोई announcement नहीं होती। कोई dramatic comeback नहीं होता।
- एक page फिर से index होता है
- एक workflow stable होती है
- एक रात थोड़ी कम heavy लगती है
अभी भी सब ठीक नहीं है। कुछ सवाल बाकी हैं। कुछ चीज़ें अभी भी वैसी नहीं हैं जैसी होनी चाहिए थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें