“हर मुस्कुराहट भरोसे के लायक नहीं होती…”
दुनिया में सबसे खतरनाक वो लोग नहीं होते जो सामने दुश्मनी दिखाते हैं… बल्कि वो होते हैं जो सामने मुस्कुराते हैं, मीठा बोलते हैं, और पीठ पीछे आपकी मेहनत, आपके सपनों और आपके नाम को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।
कुछ लोग जरूरत पड़ने पर अपने बनते हैं, लेकिन वक्त बदलते ही वही लोग बातें बदल देते हैं। ऐसे चेहरों को पहचानना आसान नहीं होता, पर संघर्ष इंसान को सब सिखा देता है।
मैं किसी से नफरत नहीं करता, बस अब समझ गया हूँ कि हर मुस्कुराहट भरोसे के लायक नहीं होती।
हाँ, रास्ता कठिन है जनाब… कभी सिस्टम रोकता है, कभी लोग तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन हिम्मत हारना मेरी फितरत नहीं।
मैं लिखता रहूँगा… क्योंकि कलम की ताकत आवाज़ से भी बड़ी होती है। सच्चाई देर से सही, लेकिन एक दिन सामने जरूर आती है।
जो इंसान अपने सपनों के लिए लड़ रहा होता है, उसे गिराने वाले बहुत मिलते हैं — पर रुकने वाले नहीं, इतिहास वही लिखते हैं जो चलते रहते हैं।
Read More:
https://scalemusicbhojpuri.blogspot.com/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें